क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज ढालपुर कुल्लू ने मनाया बाल दिवस

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू : 14 नवम्बर

क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू ने 14 नवंबर को गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल, गांधी नगर में बाल दिवस का आयोजन किया गया।क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने स्कूल के बच्चों को मौखिक स्वच्छता और सही तरीके से हाथ धोने के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए रोचक नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में रचनात्मक प्रस्तुति से ओर भी रोचक और उपयोगी बनाया।

कॉलेज कि तरफ से बच्चों में मिठाइयाँ व उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों में खुशी की झलक दिखाई दी। सभी बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने इस अवसर को यादगार बना दिया। दोनों संस्थानों के शिक्षकों ने इस कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएट डायरेक्टर ज्योति मार्या मसीह ने किया, जिनके साथ पूर्व निदेशक सैमुअल श्रेष्ठ मसीह एवं कॉलेज के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सीख, हँसी और सौहार्द से भरपूर एक सुंदर और हृदयस्पर्शी उत्सव तौर पर साबित हुआ। क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज ने राष्ट्र और विश्व के सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ सन्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *