सुरभि न्यूज़, कुल्लू : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एन डी ए गठबंधन ने बिहार में प्रचंड जीत दर्ज करते हुए एकतरफा बहुमत हासिल की और इसका जश्न पूरे देश में मनाया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिला कुल्लू ने जिला अध्यक्ष अमित सूद के नेतृत्व में मिठाई बांट कर बड़े हर्षौल्लास से जश्न मनाया और बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष अमित सूद ने बिहार की जीत पर कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज, गुंडागर्दी को किनारे कर सुशासन और विकास पर मोहर लगाई है। इन चुनावों ने साबित किया है कि अब पूरा देश जाती धर्म की राजनीति को पूरी तरह से नकार चुका है और सशक्त भारत बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि बिहार चुनावों में जिस प्रकार के ओछे हथकंडे कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने अपनाए और समाज को बांटने के प्रयास किए उन सबका करारा जवाब बिहार की जनता ने दिया और मोदी नीतीश की जोड़ी पर विश्वास कर उन्नत बिहार का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर बिहार की जनता द्वारा जताए विश्वास के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और बड़ी जीत पर बधाई दी। इस मौके पर नरोतम ठाकुर, दानवेंद्र सिंह, राहुल सोलंकी, जिला महामंत्री नवल नेगी, नैना शर्मा, नरेश चौहान, निलेश गौतम, युवा मोर्चा गौतम अध्यक्ष दिग्विजय, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिंदिया सूद, संजीव पंडित, सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












