कुल्लू के जोहल में 20.32 ग्राम चिट्टा व 45,000 नगदी सहित पंजाब के पति-पत्नी गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, कुल्लू  :  जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए कुल्लू के नांगाबाग के पास जोहल में पंजाब के एक दंपति को 20.32 ग्राम चिट्टा व 45,000 नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।

डीएसपी एएनटीएफ कुल्लू हेमराज ने जानकारी देते हुए बताया कि एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने आज गुप्त सूचना के आधार पर गांव जोहल (नांगाबाग) में पंजाब के एक दंपति के कब्जे से 20.32 ग्राम चिट्टा व 45,000 कैश बरामद किया है।

आरोपियों की पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र कश्मीर सिंह गांव व डा और पुलिस स्टेशन जंडियाला गुरु, तहसील और जिला अमृतसर, पंजाब, उम्र 37 वर्ष और राजवीर कौर पत्नी अंग्रेज सिंह उम्र 36 वर्ष के तौर पर हुई है।

आरोपियों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू का दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *