सुरभि न्यूज़
सोलन, 25 नवम्बर
प्रदेश में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने निरमंड के दो युवकों को 4.74 चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सोलन पुलिस की SIU टीम जब गशत व अपराधों की रोकथाम के लिए सोलन शहर, सपरून, आंजी तथा शमलेच आदि की तरफ रवाना थी तो उक्त टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर वर्षा शालिका आंजी के समीप नाकाबंदी के दौरान परवाणू की तरफ से आ रही स्कार्पियो गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 4.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
आरोपियों की पहचान जन्मेंदर सिंघा पुत्र सुरेंदर सिंघा निवासी गाँव पीपलहट्टी डाकखाना व तहसील निरमंड जिला कुल्लू हि०प्र० उम्र 37 वर्ष व राकेश वर्मा पुत्र बिखम राम निवासी गाँव कंथाडा, डाकखाना व तहसील निरमंड जिला कुल्लू हि०प्र० उम्र 26 वर्ष के तौर पर हुई है।
पुलिस थाना सदर सोलन में उक्त मामला पंजीकृत किया गया है औऱ स्कार्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है। इस मामले के जांच के दौरान ज्ञात हुआ है कि आरोपीगण उपरोक्त चिट्टा को शहर सोलन में छात्रों व युवाओं को बेचने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने उससे पहले ही दबोच लिया। आरोपियों के पूर्व अपराधिक् रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।











