सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
छोटाभंगाल घाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य रमेश कुमार की अगुवाई में किया गया। इस समारोह में जन चेतना समाजसेवी संस्था धर्मशाला के अध्यक्ष आरसी कटोच ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यातिथि के साथ आए संस्था के अन्य पांच कार्यकर्ता तथा अधिकारी भी उपस्थित रहे। पाठशाला में पहंचने पर स्कूल प्रशासन, स्कूली बच्चों तथा स्कूल प्रबन्धन कमेटी के सदस्यों द्वारा फूलमालाओं तथा ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, टोपी तथा शाल देकर सम्मानित किया, वहीँ उनके साथ आए संस्था के अन्य कार्यकर्ता तथा अधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने मुख्यातिथि के समक्ष पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट को विस्तारपूर्वक पढ़ी। पाठशाला के बच्चों द्वारा पहाड़ी नाटी प्रस्तुत की गई।
मुख्यातिथि ने स्कूल प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें इस दुर्गम घाटी में इस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित कर उन्हें सेवा करने का सुनेहरा मौक़ा दिया है। इस दौरान मुख्यातिथि ने पाठशाला के 209 बच्चों को एक – एक स्वेटर प्रदान करने के साथ पाठशाला के लिए एक साउंड सिस्टम भी प्रदान किया।
इस समारोह में मुख्यातिथि द्वारा पाठशाला में विभिन्न गतिविधियों में सराहनीय कार्य करने वाले सभी मेधावी बच्चों को स्कूल प्रशासन की और से इनाम देकर सम्मानित भी किया गया और हर वर्ष इस पाठशाला का इसी तरह सेवा करने का वादा भी किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष श्याम लाल तथा कमेटी के समस्त सदस्यों सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










