उपायुक्त ने निर्वाचन कार्यालय भवन स्थित ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 25 नवम्बर
तोरुल एस रवीश ने निर्वाचन कार्यालय भवन स्थित ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का किया निरीक्षण
उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय भवन स्थित ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस में सभी सुरक्षा मानकों और दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित देखभाल और उचित प्रबंधन, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की पहली शर्त है। इस अवसर पर  तहसीलदार वीना कुमारी भी उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *