राजकीय महाविद्यालय पनारसा में सीएससीए शपथ समारोह संपन्न

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 26 नवम्बर
आज राजकीय महाविद्यालय पनारसा में सीएससीए (कॉलेज छात्र–छात्रा परिषद) शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उरसेम लता ने नव-निर्वाचित सीएससीए सदस्यों को शपथ दिलाई तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
अपने संबोधन में प्राचार्या ने कहा कि सीएससीए का पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी का दायित्व भी है। उन्होंने सभी सदस्यों से विद्यार्थियों के हित में निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. चारु अहलूवालिया, प्रो. हीरा सिंह, प्रो. अनीता, डॉ. डिंपल झामटा तथा प्रो. कृष्ण लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ भी समारोह में मौजूद रहीं।
संविधान दिवस पर विशेष व्याख्यान आयोजित
राजकीय महाविद्यालय पनारसा में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर  बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक विशेष व्याख्यान भी आयोजित किया गया, जिसके मुख्य वक्ता प्रो. राजेश सिंह, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय बंजार रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं, मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को संविधान के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं तारा, धमेश्वरी तथा नगीना ने भी संविधान से संबंधित विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उरसेम लता, डॉ. चारु अहलूवालिया, प्रो. हीरा सिंह, डॉ. डिंपल झामटा, प्रो. कृष्ण तथा प्रो. अनीता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक रतन नेगी ने मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि का हार्दिक धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *