एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ में मनाया संविधान दिवस

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट : चंडीगढ़, 26 नवम्बर

एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्मिकों ने कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम के अगुवाई में संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना पाठन किया।

इस कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा 21 नवंबर 2025 को लागू की गई श्रम संहिताएं लागू करते हुए कार्य बल के लिए श्रम संहिताएं जागरूकता सत्र का शुभारंभ किया गया, जिसके अंतर्गत एम एम खान, समूह वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा चारों श्रम संहिताओ यथा मजदूरी संहिता 2019, सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020, औद्योगिक संबंध संहिता 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाएं संहिता 2020 के विषय पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

कार्यपालक निदेशक ने इस जागरूकता सत्र को सबके लिए लाभकारी तथा ज्ञानवर्धक बताया, उन्होंने प्रतिभागियों को इसके शत प्रतिशत अनुपालन हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

इस सत्र में समूह महाप्रबंधक (विधि) रूबी रैना, उप महाप्रबंधक (वित्त) राजेंद्र सिंह रावत एवं उप महाप्रबंधक (सिविल) वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियो तथा कर्मचारियों ने भी सहभागिता की। सभी उपस्थित कार्मिकों ने इस जागरूकता सत्र को बहुत सराहा तथा इसे सबके लिए लाभप्रद बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *