कुल्लू में उद्यान विभाग की नर्सरियों में 53,424 उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधे बागवनों के लिए तैयार

Listen to this article
सुरभि न्यूज़, कुल्लू : कुल्लू में उद्यान विभाग की नर्सरियों में 53,424 उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधे बागवनों के लिए तैयार किए गए हैं। जिला कुल्लू के बागवानों को भविष्य में अच्छी और रोगमुक्त उपज सुनिश्चित करने के लिए, उद्यान विभाग ने हिमाचल प्रदेश फल नर्सरी पंजीकरण और विनियमन अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत नर्सरियों से ही फलदार पौधे खरीदने का आग्रह किया है।
उपनिदेशक बागवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने अपनी विभागीय नर्सरी (फल विकास परियोजना बजौरा) में शरद ऋतु में लगाए जाने वाले कुल 53,424 फलदार पौधे तैयार किए हैं, जो 10 दिसंबर से मांग अनुसार उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।
तैयार किए गए पौधों में मुख्य रूप से सेब, प्लम, नाशपाती, जापानी फल, आड़ू, अखरोट, कीवी, खुर्मानी, बादाम, पिकान नट और फुपू शामिल हैं। सेब के पौधे विभिन्न रूट स्टॉक जैसे एमएम-111, एम -9, एम 7, एम-4, एमएम -106, एमएम-27, G-10, जी-41, जी-935, जी-11 इत्यादि पर तैयार किए गए हैं।
बागवानों द्वारा अभी तक 34,300 फलदार पौधों की मांग विभाग को जमा की जा चुकी है। जिन किसानों व बागवानों ने अभी तक अपनी मांग जमा नहीं की है, उनसे सम्बंधित व नजदीकी विभागीय कार्यालय में जल्द से जल्द मांग जमा करने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *