सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
लालबहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल नेरचौक से सन 2017 से 2023 बैच के रिजुल शर्मा मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा पास कर चिकित्सा अधिकारी बन गए हैं और अब वे जनजातीय क्षेत्र भरमौर (चम्बा) के सिविल अस्पताल में सेवाएं देंगे। रिजुल शर्मा ने एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद हाल ही में सिविल हॉस्पिटल भरमौर में चिकित्सा अधिकारी के पद का कार्यभार संभाला है।
कांगड़ा जिला के पालमपुर गांव पढ़ियारखर में पिता राजीव शर्मा और माता उपासना शर्मा के घर जन्में मेहनती और होनहार सपुत्र रिजुल शर्मा के पिता कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में ड्राफ्ट्समैन के पद पर कार्यरत हैं जबकि उनकी माता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है।
रिजुल शर्मा के चिकित्साधिकारी बनने पर उनके गाँव पढ़ियारखर सहित बरोट क्षेत्र में ख़ुशी की लहर छा गई। वहीँ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के कार्यकारी प्रधानाचार्य संजय कुमार, निशा ठाकुर, कृष्ण कुमार, सुरेश कुमार सहित समूचे स्टाफ ने होनहार सपुत्र रिजुल शर्मा उनके पिता राजीव शर्मा तथा माता अंग्रेज़ी की प्रवक्ता उपासना शर्मा को इस खुशी पर बधाई दी है।










