सुरभि न्यूज़, कुल्लू : कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिला के सदर पुलिस थाना की टीम ने एक निजी होटल में पंजाब के दो व्यक्तियों को 7.52 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुल्लू के सरवरी में होटल बालाजी में छापेमारी की तो छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने होटल में 2 व्यक्तियों के कब्जे से 7.52 ग्राम चिट्टा बरामद कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान रवी कुमार पुत्र ज्ञान चंद, निवासी हाउस नंबर 9415/2, वार्ड नंबर 5, स्ट्रीट नंबर 6, गुरु गोविंद स्कूल के पास, चंदर लोक कॉलोनी, बस्ती जोधेवाल, लुधियाना, पंजाब, उम्र 40 वर्ष, वर्तमान में किरायेदार लल्हिविंदर, निवासी गांव बंदरोल, जिला कुल्लू तथा प्रीतम सिंह पुत्र सेवा सिंह, निवासी हाउस नंबर 1275, स्ट्रीट नंबर 5, चंदरलोक कॉलोनी, रोहन रोड बस्ती जोधेवाल, लुधियाना, पंजाब के तौर पर हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रवि पिछले काफी समय से बंदरोल के आस पास चिट्टा सप्लाई कर रहा था। आरोपी प्रीतम के खिलाफ कुल्लू थाना में पहले भी चिट्टे का मामला दर्ज है।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम में मुख्य हेड कांस्टेबल गोपाल, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार व कांस्टेबल ओम प्रकाश महंत ने इस सफलता को अंजाम दिया।











