सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनो, कुल्लू : 30 नवम्बर
जिला कुल्लू के ढालपुर खेल मैदान में आयोजित कुल्लू फेस्टिवल ऑफ़ स्पीड -2025 के महिला ओपन श्रेणी के दूसरे चरण में सिरमौर की अनुपमा शर्मा ने मारी बाजी है।
सिरमौर की अनुपमा शर्मा जो कि सरकारी स्कूल गर्ल्स स्कूल हमीरपुर में अंग्रेजी की प्रवक्ता है। उन्होंने अपना ट्रैक 1 मिनट 31 सेकंड में पूरा किया। उन्होंने पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीत हासिल करके रिकॉर्ड दर्ज किया है। उनका मुकाबला 4×4 गाड़ी के साथ रहा जबकि अनुपमा शर्मा ने अपनी Fronx गाड़ी से अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
इस जीत पर अनुपमा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपनी हॉबी पर काम करना चाहिए। उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। भले शुरू में आप असफल हो जाएं, लेकिन एक दिन सफलता जरूर मिलती है। स्कूल टाइम से ही मैं गाड़ी चलाती आई हूं। इसके अलावा बुलेट भी दो दशकों से चला रही हूं। मोटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स मेरे पसंदीदा क्षेत्र रहा है।
आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। मेरे माता पिता ने हमेशा मुझे हर क्षेत्र में उत्साहित किया है औऱ इसके साथ मेरा 11 साल का बेटा भी मुझे हमेशा उत्साहित करता रहता है। उसने इस प्रतियोगिता में हिसा लेने से पहले कहा था कि मम्मा जीत कर आना। मैंने अपने बेटे और अपने सपने को पूरा कर लिया।
मैं भविष्य में भी इसी तरह मोटर स्पोर्ट्स में भाग लेती रहूंगी। मैं आयोजनकर्ताओं का भी दिल से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने इतना अच्छा आयोजन किया है। आज युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहते हुए खेल एवं रचनात्मक कार्यों में आगे आने की जरूरत है।













Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.