राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्र निर्माण और एकता के लिए जाना जाता है, बंटवारे अथवा कत्लेआम के लिए नहीं – अमित सूद

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 30 नवंबर

विधानसभा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर की गई टिप्पणी पर कुल्लू भाजपा ने विरोध किया है और मांग की है कि मंत्री नेगी अपने दिए बयान पर माफी मांगे।

मीडिया को जारी बयान में कुल्लू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद ने जगत सिंह नेगी को मानसिक रूप से अस्वस्थ कहते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर टिप्पणी करने से पहले मंत्री को इतिहास पढ़ लेना चाहिए कि यह वही संघ है जो निरंतर विपरीत स्थितियों में राष्ट्र सेवा से पीछे नहीं हटता।

वर्ष 1925 से जब संघ अस्तित्व में आया तब से लेकर आज तक अपने 100 वर्षों के इतिहास में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र प्रथम के ध्येय को लेकर चल रहा है। कांग्रेस पार्टी की तरह देश के बंटवारे, आपातकाल अथवा कत्लेआम के लिए कार्य नहीं करता। उन्होंने कहा की बेहतर होगा की राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी संघ पर टिप्पणी करने की बजाय प्रदेश के बदतर हालत पर भी दो शब्द बोल दें।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में राजस्व मंत्री बार बार जिस विचाराधारा के खिलाफ टिप्पणी किए जा रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि उसी विचारधारा को देश की जनता ने लगातार तीसरी बार पूरे विश्वास के साथ केंद्र में सत्तासीन किया है। जगत सिंह नेगी ऐसी टिप्पणियां कर देश की जनता के जनादेश का भी अपमान कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिला अध्यक्ष अमित सूद ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारी आपदा में जहां सैकड़ों परिवारों को अपना लगभग सब कुछ गंवाना पड़ा और राज्य सरकार उनको मदद पहुंचाने में पूरी तरह असफल सिद्ध हुई है।

विशेष तौर पर राजस्व मंत्री के तौर पर जगत सिंह नेगी की कार्यप्रणाली पूरी तरह कमजोर और दिशाहीन रही है तो, वहीं इसी आपदाकाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक धरातल पर आपदाग्रस्त लोगों के बीच रहे और उनकी हर संभव मदद करते रहे। यही कारण है कि अपनी और सरकार की असफलताओं को छुपाने के लिए राजस्व मंत्री निम्नस्तरीय बयान देने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *