कुल्लू में आयोजित किया अनक्लेम्ड जमा राशि के लिए जागरूकता शिविर

Listen to this article
सुरभि न्यूज़, कुल्लू 30 : अग्रणी जिला प्रबंधक कुल्लू राजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि। जिला कुल्लू के विभिन्न बैंक एवं जीवन बीमा कंपनियों में 90523 खातो में 20.79 करोड़ रुपए की राशि अनक्लेमड (डीईए फंड) में पड़े हुए हैं।
इन खातो में पिछले दस सालो से लेन देन न होने के कारण लोगों की जमा राशि(डीईए फंड) में ट्रांसफर हो गए हैं। इन खातो की अनक्लेमड राशि को खाताधारको तक पहुंचाने के लिए भारत सरकार के वित् विभाग के निर्देशों पर 01अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2025 तक तीन महीने के दौरान बैंक एवं जीवन बीमा कंपनियों की शाखाओ द्वारा विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में दिनांक 28 नवम्बर 2025 को पीएनबी द्वारा पलचान में, एसबीआई द्वारा ढालपुर में, यूको बैंक द्वारा मनाली में, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा भून्तर में, कांगड़ा बैंक द्वारा बंजार में तथा हिमाचल ग्रामीण बैंक द्वारा आंनी एवं निरमंड में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
इन शिविरों में बैंको दारा अनक्लेमड राशि पाने के बारे में लोगो को जानकारी दी गई। इस के अतिरित्क सभी खाताधारको से अनुरोध किया है की वे अपने खाते में छ महीने में कम से कम एक बार लेन देन व समय समय पर खाते में केवाईसी/ रि केवाईसी अवश्य करे ताकि जमा राशि डीईए फंड) – में ट्रांसफर न हो।
बैंक के अधिकारियों ने जानकारी दी कि बैंकिंग सेवाओं की पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों का जागरूक होना तथा समय-समय पर अपने खातों का सत्यापन करवाना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में उपस्थित लोगों के प्रश्नों का समाधान भी मौके पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *