Listen to this article
सुरभि न्यूज़
बंदरोल/कुल्लू
जवाहर नवोदय विद्यालय बन्द्रोल के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय बन्द्रोल कुल्लू हि. प्र. के प्रांगण में दिनांक 07 दिसम्बर 2025 रविवार को पूर्ण छात्र सम्मेलन का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने विद्यालय से उतीर्ण हो चुके सभी पूर्व विद्यार्थियों से आग्रह है, कि उक्त सम्मेलन में उपस्थित हो कर विद्यालय के वर्तमान छात्र/छात्राओं को भविष्य उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करें।
उन्होंने ने कहा की पूर्व विद्यार्थियों के सुझाव अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को अपने कैरियर कि तैयारी करने अथवा उपयुक्त कैरियर का चुनाव करने में सहायक सिद्ध होंगें। इसके अतिरिक्त विद्यालय भी पूर्व विद्यार्थियों को पुनः विद्यालय में पाकर गौरव व हर्ष का अनुभव करेगा।









