अल्पसंख्यकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कम ब्याज दरों पर मिल रहा ऋण – मनोज कुमार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

केलांग, 24 सितंबर

हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा जिला लाहौल-स्पीति के केलांग स्थित जनजातीय संग्रहालय में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता निगम के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने की, जिसमें जिले की अल्पसंख्यक आबादी को निगम की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उदेश्य उद्देश्य राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम के माध्यम से मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन समुदायों को स्वरोजगार और आय सृजन के लिए कम ब्याज दरों पर वित्तीय सहायता देना है। इसमें दिव्यांगजन भी निगम की कम ब्याज दर वाली ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शैक्षणिक ऋण के तहत देश में उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम 20 लाख रुपये तक का ऋण और विदेश में उच्च शिक्षा के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये तक का ऋण लेने की सुविधा है जिसमें ब्याज दर मात्र 3 प्रतिशत वार्षिक (इसके लिए परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए) अन्य स्वरोजगार के लिए  व्यावसायिक वाहन, होम स्टे, जनरल स्टोर, ढाबा, तथा कृषि एवं बागवानी गतिविधियों के लिए भी आसान ऋण सुविधा उपलब्ध है। इच्छुक लाभार्थी तहसील कल्याण अधिकारी या जिला कल्याण अधिकारी के माध्यम से इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शिविर के दौरान तहसील कल्याण अधिकारी केलांग सुनील कुमार ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे—सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, अंतर्जातीय विवाह योजना, दिव्यांग विवाह सहायता योजना और नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर निगम के प्रबंधक सीएल शर्मा, क्षेत्रीय सहायक ईश्वर शर्मा, ग्राम पंचायत केलांग के प्रधान प्रेम थर्वस सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान और महिला मंडलों की सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *