Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 05 दिसंबर
जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला स्थित निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था मेसर्स स्काई मर्चेंट इण्टरनेशनल मार्केटिंग मैनेजमेण्ट, शिमला (हि.प्र.) द्वारा मैनेजमेंट ट्रेनी के 20 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जिला रोजगार कार्यालय, कैलांग के माध्यम से विशेष कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 (बारहवीं) उत्तीर्ण रखी गई है तथा अभ्यर्थी की आयु 01 जनवरी, 2025 को अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय तथा नियोक्ता द्वारा निःशुल्क आवास सुविधा प्रदान की जाएगी। कार्यस्थल पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान परिसर, मशोबरा, जिला शिमला रहेगा।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिनांक 12 दिसम्बर, 2025 (शुक्रवार) को प्रातः 10:30 बजे तक सभी आवश्यक मूल दस्तावेजों (हिमाचल बोनाफाइड प्रमाण-पत्र, रोजगार कार्यालय का वैध पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, जन्म-तिथि प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, आरक्षण प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) तथा दो पासपोर्ट साइज हालिया फोटोग्राफ सहित) जिला रोजगार कार्यालय, कैलांग में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। इंटरव्यू प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ होगा।
यह स्पष्ट किया जाता है कि इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही. अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिनका हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकरण है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है, वे शीघ्र विभाग के ऑनलाइन पोर्टल https://eemis.hp.gov.in पर अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें।
जिला रोजगार अधिकारी ने सभी पात्र युवाओं से इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने और निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने की अपील की है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय समय में दूरभाष संख्या 01900-202252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।











