सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
हिमाचल ब्लड टाईगर महाकाल बैजनाथ समाजसेवी संस्था के सौजन्य से एसडीएम, पीएस, व्यापार मंडल बैजनाथ, पपरोला एनसीसी, एनएसएस और सभी समाजसेवी संस्था द्वारा एक जुट होकर चिट्टे पर प्रहार, अब बैजनाथ तैयार योजना के तहत बैजनाथ में सुबह दो घंटे 9 बजे से 11 बजे तक चिट्टे के विरोध में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है।
संस्था के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि इस दौरान लगभग दो सौ लोगों ने इस आक्रोश रैली में भाग लिया। यह आक्रोश रैली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैजनाथ और आईटीआई बैजनाथ से शुरू की गई तथा बैजनाथ बाज़ार से होते हुए पपरोला बाज़ार तक निकाली गई। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों तथा अन्य समाजसेवियों ने हाथो में चिट्टे के विरुद्ध विभिन्न प्रकार के लिखे गए वैनर और सलोगन पकड़ कर नारों के माध्यम से स्थानीय लोगों को चिट्टे सहित अन्य प्रकार के जानलेवा नशे का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया।
हिमाचल ब्लड टाईगर महाकाल बैजनाथ समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह चिट्टा रूपी ज़हर हमारे समाज में दिन – प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिस कारण देशभर का युवा वर्ग इस जानलेवा नशे की ओर आकर्षित हो रहा है और इस चिट्टे रूपी ज़हर की चपेट में आने वाला युवा अपने साथ – साथ परिवार व पूरे समाज को भी खतरे में धकेल रहा ह। उन्होंने कहा कि चिट्टा एक ऐसा ज़हर है कि इसका सेवन करने पर इस चिट्टे का आदि मरते दमतक पीछा नहीं छोड़ता। उन्होंने कहा कि चिट्टे की शुरूआत ही जीवन का अंत है। इसलिए बैजनाथ में स्थित प्रशासन तथा अन्य समाजसेवी लोगों ने संस्था के तत्वाधान चिट्टे के विरुद्ध आक्रोश रैली के माध्यम से अपने समाज में चिट्टे के विरुद्ध एक जुटता का संदेश दिया हैं ताकि आज के युवा और आने वाले युवाओं को चिट्टे रूपी इस जहर के बारे में सूचित व सचेत कर सके।










