हिमालयन हॉलिडे भुंतर द्वारा सेल्स एक्केजीक्यूटिव के 07 (महिला) रिक्त पदों के लिए होगी भर्ती

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
कुल्लू, 8 दिसम्बर

जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू ने जानकारी दी कि हिमालयन हॉलिडे भुंतर द्वारा सेल्स एक्केजीक्यूटिव कुल 07 (महिला) रिक्त पदों को भरने हेतु इस रोजगार कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है। उक्त भर्ती नियोक्ता द्वारा जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित की जाएगी। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक, अंग्रेजी बोलना सहित कम्युनिकेशन स्किल रहेगी। वेतनमान 10,000/ तथा नौकरी का कार्यस्थल भुंतर, हि०प्र० रहेगा।

योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अपने सभी अनिवार्य मूल दस्तावेजों यथा हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र तथा शौक्षणिक प्रमाण पत्र सहित दिनांक 11.12.2025 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार सहायता हेतु हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले आप तभी साक्षात्कार में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *