सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 17 दिसंबर
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला मुख्यालय पर अंतर राज्यीय बस स्टैंड कुल्लू सेंट्रल मॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त कुल्लू जयवंती ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उपायुक्त तोरुल एस रवीश के मार्गदर्शन में 18 दिसंबर वीरवार को कुल्लू बस स्टैंड सेंट्रल मॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ताकि कुल्लू अस्पताल में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त की आपूर्ति करके उनके बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके।
उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया है कि वीरवार 18 दिसंबर को कुल्लू बस स्टैंड कुल्लू सेंट्रल मॉल में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान करें ताकि जरूरतमंद लोगों की रक्तदान से मदद हो सके।
जयवंती ठाकुर ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ सुबह 10 बजे कुल्लू सेंट्रल मॉल में किया जाएगा। जहां पर रक्तदानी अपना रक्तदान करके लोगों के बहुमूल्य जीवन की रक्षा करने में अपना अहम योगदान दे सकते हैं।










