शिमला में फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड और रूम अटेंडेंट के भरे जायेंगे 6 पद

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
शिमला, 20 दिसंबर
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला द्वारा स्टर्लिंग हॉलीडेज रिसोर्ट, कुफरी शिमला के लिए फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट, स्टीवार्ड और रूम अटेंडेंट के 6 पदों के लिए 23 दिसंबर, 2025 को उप – रोज़गार कार्यालय मशोबरा में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इन सब पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं, ग्रेजुएशन या होटल मैनेजमेंट पास होनी चाहिए, आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखता हो, अपने सभी अनिवार्य दस्तावेज़ों व रिज्यूम सहित 23 दिसंबर, 2025 को उप – रोज़गार कार्यालय मशोबरा में प्रातः 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित करे।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है और जिनका नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है वह संबंधित साईट eemis.hp.nic.in पर जा कर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 94182-10532 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *