आठवीं पास युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार का अवसर – जिला रोजगार अधिकारी 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
केलांग, 21 दिसंबर
जिला रोजगार अधिकारी केलांग विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि SIS सिक्योरिटी लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइज़र के पदों पर भर्ती हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 से 24,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए साक्षात्कार 22,दिसंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, केलांग में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 40 पदों के लिए चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 23,दिसंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे उप-रोजगार कार्यालय, उदयपुर में भी साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा, जहां 40 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा यदि उपलब्ध हो तो अनुभव प्रमाण पत्र की मूल प्रतियां एवं छायाप्रतियां साथ लाएं।
उन्होंने कहा कि यह भर्ती सुरक्षा सेवा क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, केलांग के दूरभाष संख्या 01900-202252 पर संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *