सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
आनी विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े विद्यालय पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी तथा केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला आनी ने संयुक्त रूप से अपना वार्षिक परितोषिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पाठशाला प्रशासन तथा विद्यालय प्रबंधन समिति ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का पारंपरिक वाद्य धुनों तथा फूलमालाओं के साथ मुख्य द्वार पर उनका भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता श्यामानंद ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। पाठशाला प्रभारी प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने दोनों विद्यालयों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा पाठशाला की वर्षभर की उपलब्धियों तथा चुनौतियों पर प्रकाश डाला।
समारोह में दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, घाघरा नृत्य, भंगडा व गरबा नृत्य, कथकली नृत्य, पहाड़ी लोक नृत्य, नशा विरोधी नाटक, शिवरात्रि नाटिका, एकल गान तथा राज्य स्तरीय विजेता लोकनृत्य प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में मंच का बेहतरीन संचालन प्रवक्ता कुंदन शर्मा तथा प्रवक्ता प्रवीण मेहता ने किया और अभिबादन में दिलकश व प्रेरणास्पद शेरों – शायरी से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
समारोह में शैक्षिक तथा सह-शैक्षिक क्षेत्रों में दोनों विद्यालय के करीब 200 उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पारितोषिक प्रदान किए। उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों के लिए पूजा कश्यप, मृगांशी ठाकुर, रेखा ठाकुर, अंशिता, स्नेहा, मनीष, ख्याति शर्मा, मनीषा, शिवानी शर्मा, किशोरी लाल, भेदिव्यांश तथा अभिमन्यु गांधी सहित कक्षा एक से बारहवीं तक के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
अंतराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए अनुज तथा आर्यन और राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए तानिश ठाकुर, दिव्यांश तथा रिजुल सहित 25 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त राज्य, जिला तथा खंड स्तर पर सह शैक्षणिक क्षेत्र में अनुज, आर्यन, मनीष, रुद्र प्रताप, प्रियांशु, अनुज ठाकुर, तनिषा कौशल, तेजेंद्र, कुशल जोशी, रोहित चौधरी, जितेश ठाकुर, गौरव, आंचल सहित उपलब्धि प्राप्त सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
दिव्यांश कश्यप को बेस्ट स्काउट, आर्यन ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, दीक्षित कास्टा को बेस्ट कैडेट, चंद्रशेखर तथा आरती ठाकुर को बेस्ट वालंटियर के खिताब से नवाजा गया, वहीं अंशिता ठाकुर को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया, जबकि प्राथमिक स्तर पर सीता को स्टूडेंट ऑफ द ईयर से नवाजा गया।
मुख्य अतिथि बुद्धि सिंह ठाकुर ने शैक्षिक तथा सह शैक्षणिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों तथा पाठशाला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने अभिभावकों से विद्यार्थियों को रोजाना पाठशाला भेजने तथा नशे खास कर चिट्ठे से बचने के लिए सक्रिय होने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि चिट्ठे के बारे में पुलिस को शिकायत करने पर नाम गुप्त रखा जायेगा। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं को दुग्ध उत्पादन द्वारा आत्मनिर्भर होने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र से पाठशाला में प्री प्राइमरी से कक्षा बढ़ तक सीबीएसई के अंतर्गत पढ़ाई होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ पूर्व प्रत्याशी परस राम, बीडीसी अध्यक्षा विजय कंवर, पूर्व बीसीसी अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, अनिल नेगी, प्रधान संतोष ठाकुर, एडवोकेट स्वतंत्र कुमार शर्मा, दलीप जोशी, एडवोकेट सुनील मियां, उप प्रधान जितेंद्र ठाकुर रोकी, प्रधान पवन ठाकुर, डॉ. प्रकाश ठाकुर, प्रवक्ता श्यामानंद, ओम प्रकाश, प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर, मुख्याध्यापक मनमोहन शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष खेम चन्द, संजीव आर्यन, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओंकार शर्मा, केंद्रीय मुख्य शिक्षिका नीना सूद, ईन्द्रा देवी, यश पाल ठाकुर, जय सिंह भारद्वाज के आलावा ममता, कुकी ठाकुर सहित कई गणमान्य अथिति तथा शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मुख्य शिक्षिका नीना सूद ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।













