सुरभि न्यूज़, मनाली/कुल्लू : अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस द्वारा देव व्यापार के गलीज़ धंधे का पर्दाफाश करते हुए इस मामले में तीन महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि क्रिसमस व नववर्ष कार्यक्रमों को लेकर मनाली में बड़े पैमाने पर देश-विदेश के सैलानियों का आवागमन शुरू हो गया है। इस दौरान मनाली में कई प्रकार की गैर कानूनी गतिविधियां भी शुरू हो जाती है। इसी के चलते मनाली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। जिसके चलते मनाली पुलिस ने सोमवार को वेश्यावृत्ति के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी के मुताबिक मनाली थाने की पुलिस टीम शहर में गश्त पर थी। रामबाग चौक के पास पुलिस टीम ने देखा कि कुछ महिलाएं व पुरुष लोगों को वेश्यावृत्ति के लिए फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।
जिनकी पहचान विश्व देव निवासी कठुआ जम्मू कश्मीर के तौर पर हुई है। जबकि महिलाओं में संदीप कौर कविता खान तथा संतोष शामिल है। मनाली पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।











