सार्वजनिक सूचना : जिला कुल्लू के सैंज पार्बती ।। -बांध में 26 से 31 तक किया जाएगा मेंटेनेंस तथा रख-रखाव से संबंधित कार्य, डैम से छोड़ा जाएगा पानी, लोग नदी से रहें दूर 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सैंज, 24 दिसंबर

परियोजना प्रबंधन पार्बती ।।। जलविद्युत परियोजना द्वारा सामान्य जन, स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों को सूचित किया जाता है कि पार्बती ।।। बांध में आवश्यक मेंटेनेंस तथा रख-रखाव से संबंधित कार्य 26.12.2025 को प्रातः 6 बजे से 31.3.2026 तक निर्धारित किए गए हैं।

उक्त अवधि के दौरान बिजली उत्पादन स्थायी रूप से बंद रहेगा। इस समय सामान्यतः HRT (Headrace Tunnel) से प्रवाहित होने वाले जल को रेडियल गेट एवं DT (Diversion Tunnel) के माध्यम से नियंत्रित रूप से नदी में छोड़ा जाएगा।

इसके अतिरिक्त, पार्बती-॥ जलविद्युत परियोजना के संचालन के दौरान निकलने वाला जल पार्बती -III के जलाशय में प्रविष्ट होगा, जिसे आगे रेडियल गेट एवं DT (Diversion Tunnel) के माध्यम से ही नियंत्रित रूप से नदी में छोड़ा जाएगा। इस प्रक्रिया के कारण नदी के जल प्रवाह के स्त्र में समय-समय पर सामान्य उतार-चढ़ाव संभव है।

इस क्रम में स्थानीय नागरिकों, आगंतुकों एवं पर्यटकों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस अवधि में नदी के निकट अनावश्यक रूप से न जाएँ तथा अपनी दैनिक गतिविधियाँ एवं भ्रमण नदी से उचित दूरी बनाए रखते हुए करें, जिससे जान-माल की होने वाली किसी भी संभावित हानि को पूर्णतः रोका जा सके।

अतः सभी से अपेक्षा की जाती है कि वे सामान्य सतर्कता बनाए रखें बच्चों एवं पशुओं का ध्यान रखें तथा नदी के आस-पास रहते समय सावधानी बरतें। यह सूचना जनहित, सुरक्षित संचालन एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था के उद्देश्य से जारी की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *