कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने  बेस्ट असेंबली प्रतियोगिता का किया आयोजन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

शारदा अरनोट, कुल्लू : 31 दिसंबर

कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने हेतु चारों हाउसों के मध्य “बेस्ट असेंबली प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों इग्निस, टेरा, वेंटस एवं एक्वा चारों हाउसों उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में इग्निस हाउस ने नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रस्तुति दी, वहीं टेरा हाउस ने वृद्धावस्था जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण विषय को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वेंटस हाउस की प्रस्तुति महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित रही, जबकि एक्वा हाउस ने दयालुता विषय को सुंदर संदेश के साथ प्रस्तुत किया। सभी हाउसों की प्रस्तुतियाँ सराहनीय रहीं, परंतु अपने सशक्त विचार, भावनात्मक प्रस्तुति एवं प्रभावशाली संदेश के कारण टेरा हाउस को प्रतियोगिता कों विजेता घोषित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार एवं प्रशासक रीतू सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी सराहना की तथा उनके उत्साह एवं मनोबल को बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनाने हेतु प्रेरित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *