सुरभि न्यूज़
शिमला, 01जनवरी
हिमाचल प्रदेश के प्रिय भाई-बहिनों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! यह नया साल हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा हमारी देवभूमि को विकास और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाए।
हम सभी ने दैवकृपा, आपसी अटूट सहयोग, संयम तथा धैर्य से 2025 की सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया। आत्मनिर्भरता तथा हरित ऊर्जा के लक्ष्यों को आगे बढ़ाया, पर्यटन को प्रोत्साहन दिया तथा नशामुक्त, सशक्त हिमाचल के लिए आधारभूत संरचना सुदृढ़ की। आइए, हम सभी 2026 में एकजुट होकर समृद्ध तथा आत्मनिर्भर हिमाचल का निर्माण करें—आपकी भागीदारी हमारा विज़न पूरा करेगी।
– मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू











