सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
भारतीय जनता पार्टी बैजनाथ मण्डल के छोटाभंगाल में सभी बूथों की संगठनात्मक पदाधिकारियों की बैठक भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व बैजनाथ क्षेत्र के विधानसभा चुनाव के प्रभारी पंकज जम्बाल की अध्क्षता में मुल्थान वन विश्राम गृह में सम्पन हुई।
इस बैठक का उद्देश्य हर बूथ पर कार्यकर्ताओं में समन्वय बैठाकर पार्टी को संगठन की दृष्टि से और भी मजबूत करना था। इस बैठक स्थल में पहुँचने पर प्रभारी पंकज जम्बाल का बूथ पदाधिकारिओं तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
धरमान पंचायत के पूर्व प्रधान व वर्तमान में भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक संजय ठाकुर ने अपने विचार रखे व प्रभारी पंकज जम्बाल , पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी तथा अपर भाजपा मंडल बैजनाथ का अध्यक्ष सुरिन्द्र कपूर का यहाँ आने पर आभार जताया तथा धन्यवाद भी किया।
इस बैठक में संबोधित करते हुए बूथों के प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्बाल ने बूथ के सभी पदाधिकारियों को सबसे पहले नए साल के आगवन की बधाई दी। छोटाभंगाल घाटी में प्रभारी के रूप में आए पंकज जम्बाल को घाटी में छीन भिन्न हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने का सुझाव दिया।
उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए मार्गदर्शन किया व आगामी पंचायत चुनावों व विधानसभा चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत से जीत को सुनिशिचत करने का आग्रह किया।
उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुट रहने व पार्टी हित में अभी से दिन रात कार्य करने का अहवान किया। इस बैठक में विशेषरूप से उनके साथ आए बैजनाथ के पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी तथा अपर बैजनाथ भाजपा मंडल के अध्यक्ष सुरिन्द्र कपूर तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य धनी राम ठाकुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। घाटी में भाजपा द्वारा किए गए सभी विकास कार्यों की गिनती करवाई।
उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं में पूरी तरह से जोश भरा। इसके साथ – साथ धरमान पंचायत के पूर्व प्रधान व् पर्यटन प्रकोष्ठ के सह संयोजक सजय ठाकुर, धरमान भाजापा बूथ के अध्यक्ष ब्रहमू राम की अगुवाई में व प्रभारी पंकज जम्बाल तथा अपर बैजनाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरिन्द्र कपूर के समक्ष धरमान बूथ के युकां अध्यक्ष जितेन्द्र ठाकुर ने भाजपा की जनहित निति को मद्धे नज़र रखाते हुए कांगेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए।
जिसके चलते प्रभारी पंकज जम्बाल ने जितेन्द्र ठाकुर का भाजपा का पट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा अपर मंडल बैजनाथ के अध्यक्ष सुरिन्द्र कपूर ,बैजनाथ के पूर्व विधयाक मुल्ख राज प्रेमी, मंडल महामंत्री चेतक कंबर, पर्यटन प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक संजय ठाकुर, बैजनाथ भाजपा के उपाध्यक्ष मंगत राम, जिला महिला मोर्चा सचिव कमलेश कुमारी, सभी बुथो के अध्यक्ष, वीएलओ, घाटी ग्राम केंद्र मुल्थान के प्रमुख भीम सिंह, प्रदीप कुमार, पन्ना प्रमुख, घाटी के भाजपा प्रभारी मोहन सिंह, दान सिंह, रूप लाल, पूर्ण चंद, यशपाल, मिथुन कुमार सहित गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।















