कुल्लू जिला के आनी में पोषण भी. पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

आनी, 01 जनवरी

कुल्लू जिला के आनी खंड के अंतर्गत प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार बाल विकास परियोजना आनी में पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें अभी खंड के 100 आंगनवाडी केन्द्र की आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी आनी इन्द्र सिंह गर्ग ने बताया कि पोषण पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत सुबह के सत्र में स्रोत व्यक्ति शिक्षक यश पाल ठाकुर केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला आनी ने प्रतिभागियों को विभिन्न दिव्यांगता एक्ट तथा 0-6 वर्ष के विशेष अवश्यकता वाले बच्चों की पहचान करवाना विषय पर जानकारी प्रदान की।

सीडीपीओ इन्द्र सिंह गर्ग ने अपने तीसरे दिन के कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर यशपाल ठाकुर का स्त्रोत व्यक्ति पधारने पर उनका आभार जताया। कार्यशाला में अच्छा और संतुलित आहार, विशेष आवश्यकता बाले बच्चों के लिए सही न्यूट्रीशन विषय पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई गई। स्रोत व्यक्ति यश पाल ठाकुर ने बताया कि 0-6 वर्ष के बच्चे की सही पहचान व स्कूल उपचार से दिव्यांगता को कम किया जा सकता है। सौम्य श्रेणी के बच्चों को स्कूल में आम बच्चों के साथ समावेशी शिक्षा देना, ऐसे बच्चों के विकास के लिए हितकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *