पुलिस ने कुल्लू में 958 ग्राम चरस के साथ धरा एक व्यक्ति

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 03 जनवरी

जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने एक व्यक्ति को 958 ग्राम चरस  के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम द्वारा राऊगी नाला के समीप गश्त के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 958 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई है।

आरोपी की पहचान बुध राम (32 वर्ष) पुत्र सूरत राम निवासी गांव सोयल डाकघर कराडसू तहसील व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

उपरोक्त बुध राम के विरूद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *