कामयाबी : कुल्लू जिला में तीन मामलों में 72 ग्राम चिट्टा सहित 1.451 किलोग्राम चरस के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

प्रताप अरनोट, कुल्लू : 06 जनवरी

जिला कुल्लू में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू पुलिस ने बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस थाना भून्तर, पतलीकुहल एवं पुलिस थाना सादर कुल्लू द्वारा मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत तीन अलग-अलग मामलों में 72 ग्राम चिट्टा सहित 1.451 किलोग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना भून्तर की टीम ने पारला बड़ा भुईन रैन शेल्टर के समीप गश्त के दौरान एक व्यक्ति संजय कुमार को 72 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान संजय कुमार (47 वर्ष) पुत्र अख्तर अली निवासी गांव शीशामाटी डाकघर कुल्लू जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।

दूसरे मामले में पुलिस थाना पतलीकुहल द्वारा पुराना पुल डोभी के समीप नाकाबंदी के दौरान मान सिंह (58 वर्ष) पुत्र कर्णवीर निवासी गांव सिपा डाकघर वोरटीवंग तहसील व जिला वांगलूम धौलागिरी नेपाल हाल रिहायश गांव गोज डाकघर मनीकर्ण तहसील व जिला कुल्लू से 958 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद कर गिरफ्तार किया है।

जबकि तीसरे मामले में इसी एसटीएफ कुल्लू की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर सरवरी स्थित लक्ष्मी गेस्ट हाऊस में दबिश दी। दबिश के दौरान कमरा नंबर 106 की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें जोगिन्दर सिंह (45 वर्ष) पुत्र छातरु राम निवासी कडौन तहसील व जिला कुल्लू के कब्जा से 493 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई है ।

उपरोक्त मामलों में संबंधित पुलिस थानों में मादक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत तीन मामले दर्ज किए गए हैं। बरामद नशे की आपूर्ति श्रृंखला की गहन जांच की जा रही है तथा मामलों में अगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *