पार्बती-III पावर स्टेशन द्वारा नराकास कुल्लू-मनाली की छमाही बैठक का किया आयोजन 

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

लारजी, कुल्लू

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के राजभाषा विभाग के उत्‍तरी कार्यान्‍वयन कार्यालय के अंतर्गत आने वाली नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कुल्लू-मनाली की वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही बैठक का आयोजन सुधीर कुमार, अध्यक्ष, नराकास, कुल्लू-मनाली एवं पावर स्‍टेशन प्रमुख, एनएचपीसी पार्बती-III पावर स्टेशन की अध्यक्षता में दिनांक: 09.01.2026 को पार्बती-III पावर स्‍टेशन में किया गया। इस बैठक में कुल्लू-मनाली स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालय प्रमुखों और राजभाषा समन्वयकों ने भाग लिया। इस बैठक में राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय से जे.के.मंडल, सहा. निदेशक (कार्यान्वयन) भी शामिल हुए।

बैठक के दौरान राजभाषा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ाने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। जे.के.मंडल ने राजभाषा हिन्दी की प्रगति हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी इस बैठक में दिए। बैठक के दौरान सुधीर कुमार, अध्यक्ष, नराकास ने अपने सम्बोधन में सभी कार्यालयों से एक-साथ मिलकर राजभाषा कार्यान्वयन को उत्तरोतर गति देने का आग्रह किया। इस बैठक में राजभाषा हिंदी  में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले नराकास के सदस्‍य कार्यालयों को राजभाषा शील्‍ड पुरस्‍कार भी वितरित किए गए ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *