सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 15 जनवरी
आर्ट ऑफ लिविंग, बैंगलोर आश्रम में वर्ष 2026 के लिए हिमाचल प्रदेश के प्रतिभागियों हेतु एक एडवांस्ड मेडिटेशन प्रोग्राम निर्धारित किया गया था। हिमाचल प्रदेश स्पेशल एडवांस्ड मेडिटेशन प्रोग्राम आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर, बैंगलोर आश्रम तिथि: 10 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया।
वहीं हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जगहों से आये लगभग 220 अनुयायियों ने भाग लिया। श्री श्री रवि शंकर के सानिध्य में योग ध्यान किया गया। मीडिया प्रभारी सुशांत शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षक राजीव नमियार व प्रशिक्षिका तृप्ता शर्मा ने योग, ध्यान व सुदर्शन क्रिया करवाई।
इसी कड़ी में जिला कुल्लू से लगभग 20 अनुयायियों ने भाग लिया। वहीं कुल्लू सहित अन्य प्रदेश भर के युवाचार्य ने महासतसंग के दौरान कुल्ल्वी नाटी की प्रस्तुति दी। आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा आयोजित एडवांस मेडिटेशन कोर्स एक गहन आवासीय कार्यक्रम है, जो श्री श्री रविशंकर द्वारा डिज़ाइन किया गया है। यह कोर्स मौन, विशेष श्वास तकनीकों और योग के माध्यम से मन को नियंत्रित करने, गहरी शांति खोजने और आध्यात्मिक साधना को उन्नत करने में मदद करता है।
प्रशिक्षक राजीव नमियार व प्रशिक्षिका तृप्ता शर्मा ने कहा कि एडवांस मेडिटेशन कोर्स की मुख्य उद्देश्य: दैनिक जीवन के तनाव से मुक्ति और गहरी आंतरिक शांति की प्राप्ति करना। इसमें उन्नत सुदर्शन क्रिया, ध्यान और प्राणायाम के तरीके सिखाए जाते हैं। शिविर में मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन और ऊर्जा में वृद्धि होती है। यह कोर्स देश भर में आर्ट ऑफ़ लिविंग के विभिन्न केंद्रों और आश्रमों में समय-समय पर आयोजित किया जाता है, जो जीवन के गहरे अर्थ को समझने और मानसिक शांति को खोजने में सहायक है।
शिक्षक बलदेव ठाकुर ने बताया की वहीं युवा नेतृत्व प्रशिक्षण ट्रेनिंग प्रोगाम के वालंटियर्स जो कुल्लू में हर महीने युवाओं को नशे से दूर करने के लिए लीडरशिप शिविर का आयोजन करते हैं। आर्ट ऑफ़ लिविंग के इंटरनेशनल सेंटर बंगलुरु में एडवांस कोर्स के लिए गए 20 युवाओ ने साइलेंस में रहते हुए एक घण्टे में कुल्लू नाटी तैयार की और गुरुदेव के सामने हजारों लोगों की उपस्थिति में कुल्ल्वी नाटी प्रस्तुत की।
देश भर के 20 राज्यों के युवा, यू एस ए और जर्मनी के युवाओं ने इनकी शानदार प्रस्तुति को सराहा। जम्मू कश्मीर से आए युवाओ ने इनको अपने राज्य में आने का न्योता दिया। नाटी के दौरान श्वेता, सीमा व गणेश ने गायन में अपना मधुर स्वर दिया जबकि तिलक, मोहित, नेहा, निखिल व कविंदर ने बेहरीन प्रस्तुति दी।











