वन अधिकार अधिनियम की जिला स्तरीय समिति की बैठक का किया आयोजन

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 15 जनवरी
वन अधिकार अधिनियम की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन  गुरुवार को उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में उपमंडल स्तरीय वन अधिकार समिति द्वारा वन अधिकार अधिनियम के प्रमाण पत्र के लिए अनुमोदित चार मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में समिति द्वारा सम्पूर्ण औपचारिकता तथा आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल तथा चर्चा की गई। बैठक में बंजार उपमंडल की पंचायतों के पांच सामुदायिक अधिकार के दावों पर भी चर्चा की गई।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सामुदायिक अधिकार के दावों  में मांगे गए अधिकारों को पूर्ण रूप से स्पष्ट उल्लेख करने के लिए पुनः  अधिनियम के अनुसार  उचित प्रपत्रों में भरकर  कर प्रस्तुत किया जाए ताकि दावों का  स्पष्ट अधिकारों के उल्लेख के साथ निपटारा हो सके।
उपायुक्त ने अगली बैठक को भी शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि इन दावों का निपटारा जल्द हो सके तथा हितधारकों को इसका लाभ मिल सके।
बैठक में  अतिरिक्त जिला  उपायुक्त अश्वनी कुमार, वन मण्डल अधिकारी बंजार मनोज कुमार, वन मण्डल अधिकारी निरमंड, सहित गैर अधिकारी सदस्य विभा सिंह, आशा ठाकुर तथा पूर्ण चंद भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *