कुल्लू रोजगार कार्यलय में 22 जनवरी को सुरक्षा गार्ड के 200 पदों के लिए होंगे कैम्पस इंटरव्यू

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 20 जनवरी
जिला रोजगार अधिकारी कुल्लू विनोद कुमार ने जानकारी दी कि ट्रायर सिक्योरिटी सर्विस बद्दी  जिला सोलन (हि. प्र.) द्वारा पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुरक्षा गार्ड के कुल 200 रिक्त पदों को भरने के लिए इस रोजगार कार्यालय को मांग अधिसूचित की गई है। भर्ती नियोक्ता द्वारा जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आयोजित की जाएगी। रिक्तियों के लिए आवश्यक योग्यता दसवीं पास, आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान Rs. 18,236/- मासिक होगा तथा नौकरी का कार्यस्थल लुधियाना और चंडीगढ़ होगा।
योग्य पुरुष उम्मीदवारों से अनुरोध है कि अपने सभी अनिवार्य मूल दस्तावेजो यथा हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित दिनांक 22 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू मे में पहुँच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है।
इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार सहायता हेतु हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए और यदि पंजीकृत नहीं हैं तो ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवा ले तथा इंटरव्यू के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वह ऑनलाइन पंजीकरण के लिए www.eemis.hp.nic.in पोर्टल पर जाएं व अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *