नितिन नवीन के नेतृत्व में नई ऊर्जा, नड्डा युग बना भाजपा का स्वर्णिम काल – अखिलेश कपूर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 20 जनवरी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन की नियुक्ति पर पूरे प्रदेश में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण है। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस अवसर पर भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने एक बयान जारी करते समस्त हिमाचल वासियों की ओर से नितिन नवीन को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं । उन्होंने कहा कि युवा, कर्मठ और संगठननिष्ठ नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ देश सेवा के पथ पर और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगा।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के नेतृत्व में संगठन के छह वर्ष भाजपा के इतिहास का स्वर्णिम काल रहा है । इस अवधि में संगठनात्मक सुदृढ़ता के साथ-साथ ऐतिहासिक चुनावी सफलताओं ने भाजपा को देश की निर्विवाद नेतृत्वकारी शक्ति के रूप में स्थापित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार का गठन, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में लगातार दूसरी बार सरकार तथा गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में ऐतिहासिक विजय मजबूत संगठन और प्रभावी नेतृत्व का स्पष्ट प्रमाण है।

अखिलेश कपूर ने कहा कि जे पी नड्डा के कार्यकाल में भाजपा ने लगभग 26 प्रमुख चुनावों में विजय प्राप्त की। सदस्यता अभियान के माध्यम से 18 करोड़ से अधिक नए सदस्यों का जुड़ाव और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार पार्टी की ऐतिहासिक उपलब्धि है। “सेवा ही संगठन” अभियान तथा कोविड काल में किए गए सेवा कार्यों ने भाजपा की संवेदनशील और सेवा-आधारित राजनीति को नई पहचान दी।

हिमाचल प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने एम्स बिलासपुर, बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क को नड्डा युग की बड़ी उपलब्धियां बताते हुए कहा कि यह कार्यकाल भाजपा के भविष्य की दिशा तय करने वाला युग सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *