सुरभि न्यूज़ ब्यूरो, कुल्लू : जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए महाराष्ट्र के एक व्यक्ति से 345 ग्राम चरस एवं 10 ग्राम मैजिक मशरूम बरामद किए गया है।
पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम ने विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर पुलगा स्थित मधुरवन ग्लैम्पिंग (कैफे) में दबिश दी तो तलाशी के दौरान लीज संचालक के कब्जे से 345 ग्राम चरस एवं 10 ग्राम मैजिक मशरूम बरामद किए गए।
आरोपी की पहचान रवि श्रीचन्द गोगिया (36 वर्ष) निवासी सिंधी कॉलोनी, भूसावल, जिला जलगांव (महाराष्ट्र) के तौर पर हुई।
इस संदर्भ में उपरोक्त रवि श्रीचन्द गोगिया के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 व 22 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरान्त बरामदा नशा की खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है ।











