कुल्लू विधान सभा क्षेत्र में 157 करोड़ से बनेंगी 20 ग्रामीण सड़कें – सूंदर सिंह ठाकुर

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
प्रताप अरनोट, कुल्लू
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र को ग्रामीण सड़क नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) बैच-1 में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की 20 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु 157 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
यह जानकारी कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने आज आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। विधायक ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री तथा केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र को सबसे अधिक सड़कों के आवंटन में दूसरा स्थान पर है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से दूरदराज़, दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी तथा आवागमन सुगम होने के साथ-साथ पर्यटन, कृषि बागवानी और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने सड़कों के निर्माण के लिए गिफ्ट डीड सहित आवश्यक सहयोग प्रदान किया, जिससे योजनाओं को धरातल पर लाने में आसानी हुई।
उन्होंने बातया की दोहरानाला शिलीहार चेष्ठा, पचाहली से शिलिंग, संपर्क मार्ग खोपरी माथला, नाज़न नलाह से नाज़न, संपर्क मार्ग भलयानी, शिली हार से नरोगी, संपर्क मार्ग जिंडी,ठेला ज्येष्ठा पारली, सम्पर्क मार्ग पुलगा, घुटु बिहाल से गर्माग सम्पर्क मार्ग गाँव बुआई से पीज सड़क बदाह पाहनाला से राजगिरि, डूनखरा पुन्थल सड़क, सम्पर्क मार्ग खारका से जठानी,शारनी पीनी सड़क रूजक से नेरी,पाहनाला से लिंगर, बानशु शैताजोल लाशनी संगतहार बिरनी चकरिंगा सड़क , धारा से बरशोगी सड़क, बालू रा घेरा से टिपरी साउथ और शारनी पुल सड़क सड़क की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त बैच-2 में भी सड़के मिलेंगी।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के केंद्र सरकार के साथ बेहतर समन्वय और केंद्रीय मंत्रियों के साथ सकारात्मक संवाद का ही परिणाम है कि प्रदेश को बड़ी संख्या में सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति मिल रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि इसके अतिरिक्त नाबार्ड के अंतर्गत कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की चार और सड़कों को स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया प्रगति पर है। वहीं, पीरढ़ी में सीआरएफ (CRF) के तहत पुल निर्माण कार्य भी शीघ्र आरंभ किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जाएगा तथा सड़क और पुल परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *