मनाली विंटर कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मंडलायुक्त मंडी आरके पुरूथी ने बतौर मुख्यतिथि की शिरकत

Listen to this article

सुरभि न्यूज़
कुल्लू, 21 जनवरी

राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवल मनाली की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में मंडलायुक्त मंडी, आरके पुरूथी, नगर निगम शिमला के मेयर सुरेन्द्र चौहान तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट रहे।

उपायुक्त तथा विंटर कार्निवल समिति की अध्यक्ष तोरूल रवीश ने मंडलायुक्त मंडी, आरके पुरूथी को सम्मानित किया तथा एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने अन्य अतिथियों सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीएसपी केडी शर्मा सहित उत्सव समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्निवल के दूसरे दिन आज वायस आफ कार्निवाल का पहला राउंड हुआ। वायस आफ कार्निवाल प्रतियोगिता के लिए 25 प्रतिभागियों का चयन हुआ।
वहीं दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *