सुरभि न्यूज़
छविंद्र शर्मा, आनी
भारतीय संस्कृति ने महिलाओं को शक्ति, करूणा, प्रेम और समपर्ण की प्रतिमूर्ति माना है। वे परिवार की सीमाओं की रक्षक और समाज निर्माण की मार्गदर्शक हैं। अतः उनके भीतर विद्यमान सप्त शक्तियों को जागृत करने के लिए विद्या भारती महिलाओ के शक्ति संयुक्त तत्वावधान में ‘सप्तशक्ति संगम’ का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय आनी में किया गया।
इस कार्यक्रम में ज्ञानोदय, प्रश्न उत्तर सत्र, उल्लेखनीय कार्य करने वाली माताओं का सम्मान, गीत और कुछ प्रेरक महिलाओं के जीवन प्रदर्शन का अनुभव भी साझा किया गया।
इस कार्यक्रम में लीला शांडिल मुख्यातिथि, कार्यक्रम अध्यक्षा मीना ठाकुर, मुख्य वक्ता गोयला आजाद, वक्ता ऊषा शर्मा, विशिष्ट अतिथि अमिता भारद्वाज (हिमाचल शिक्षा समिति सह – सचिव सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम की संयोजिका) के अलावा अन्य विशेष अतिथियों में शेतू देवी शर्मा, रंजना डोगरा, शशि शर्मा प्रबंध समिति, मातृ भारती के समस्त पदाधिकारी व सदस्य सहित लगभग 150 महिलाओं ने भाग लिया।












