केशव राम ने संभाला सहायक आयुक्त चम्बा का अतिरिक्त पदभार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़, चम्बा : हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के अधिकारी केशव राम ने आज सहायक आयुक्त- उपायुक्त का अतिरिक्त पदभार संभाला है।

केशव राम वर्तमान में संयुक्त निदेशक पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में संयुक्त निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

 

उनकी यह नियुक्ति सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल के मातृत्व अवकाश के चलते हुई है।

इस अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नए दायित्व की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *