सुरभि न्यूज़
ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट
चौहार घाटी की ग्राम पंचायत धमच्याण के अंतर्गत धमच्याण गांव में फॉर एवर मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन आज धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में द्रंग विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी उदयनंद शर्मा तथा स्थानीय पंचायत के युवा नेता लक्की ठाकुर ने शिरकत की।
उदयनंद शर्मा ने क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों, क्रिकेट प्रेमीयों तथा उपस्थित महिला मंडलो को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष एक कार दुर्घटना में पांच युवाओं की मौत हुई थी। जिनकी याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया गया है। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए उन्होने आयोजकों की इस सराहनीय पहल की खूब प्रशंसा की।
उदयनंद शर्मा ने कहा कि खेल युवाओ को नशे से दूर रखने का एक बहुत ही अच्छा माध्यम है। उन्होने युवाओं से आह्वान किया कि युवा खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेकर अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।
शर्मा ने कहा कि उन्हें उन्नीस दिन पूरे द्रंग विधानसभा क्षेत्र की यात्रा की थी ओर उस यात्रा को हर गांव दस्तक यात्रा का नाम दिया था। उस यात्रा को करते हुए चौहार घाटी के गांव – गांव में जाकर लोगों में नशे के खिलाफ जागरुकता फैलाई है। जिसमें माता – बहनों के साथ युवा साथियों ने बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना थी। इसके साथ लक्की ठाकुर ने भी अपने संबोधन में कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में नशे के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही हैं।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से भी युवाओं को जागरुक किया जा रहा है। नशा एक बहुत बड़ी समस्या है। इसके खिलाफ एकजुट होकर लड़ना पड़ेगा। इससे पूर्व आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। आयोजकों ने भी उदयनंद शर्मा तथा लक्की ठाकुर का आभार जताते हुए कहा कि चौहारघाटी में घटी हर दुःख की घड़ी में इन दोनों समाजसेवियों ने हमारे साथ खड़ा होकर हमारी मदद की है।
इस मौके पर मुख्यातिथि ने क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजकों की ओर से विजेता टीम को एक लाख तथा उपविजेता टीम को पच्चास हजार रुपये का नगद पुरस्कार तथा ट्रोफी देकर सम्मानित किया।










