नाबालिक सहित दो युवकों को 7.34 ग्राम चिट्टा सहित किया काबू, चिट्टा तस्कर पंजाब से किया गिरफ्तार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

सोलन, 3 फरवरी

प्रदेश भर में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा करते हुए पुलिस थाना परमाणु की टीम ने नाबालिक सहित दो युवकों को 7.34 ग्राम चिट्टा सहित काबू किया है।

पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना परवाणू की एक टीम द्वारा गश्त के दौरान हिमुडा ग्राउंड, परवाणू के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.34 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

आरोपी युवकों में से एक की पहचान आर्यन पुत्र राजेश कुमार, निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, पिंजौर, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा), उम्र 18 वर्ष, के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी बाल अपचारी (नाबालिग) पाया गया, जो उसी पते का निवासी है।

मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी आर्यन पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाल अपचारी से पूछताछ के उपरांत उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करके 04 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया। इस मामले की आगामी जांच के दौरान पकडे गए आरोपियों से गहनता पूछताछ एवं जांच के दौरान यह तथ्य सामने आये कि आरोपियों द्वारा बरामद चिट्टा मनीमाजरा चंडीगढ़ से एक शिवम् उर्फ़ काकू नमक व्यक्ति से 14,000/- रूपए में खरीद किया था।

इसके अतिरिक्त जाँच के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले में तकनीकी साक्ष्यों (कॉल डिटेल्स एवं अन्य डिजिटल इनपुट) का भी गहन विश्लेषण किया गया। आरोपियों से गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उक्त मामले में संलिप्त मुख्य सप्लायर शिवम् उर्फ़ काकू पुत्र स्व० राम भरोसे न्यू इन्दोर कॉलोनी सेक्टर 13 मनीमाजरा चंडीगढ़ उम्र 25 वर्ष को दिनांक 02 फरवरी को Backward Linkage के आधार पर मनीमाजरा चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया और इसके ठिकाने पर दबिश दी गई और आरोपी से करीब 7 ग्राम चिट्टा और बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 03-02-2026 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *