छोटाभंगाल के महाविद्यालय मुल्थान में प्राचार्य व प्रोफेसरों के खाली पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल के महाविद्यालय मुल्थान में प्राचार्य सहित अन्य प्रोफेसरों के चल रहे खाली पदों को भरने के लिए गत एक बर्ष से सरकार से गुहार लगा रहे है। महाविद्यालय मुल्थान कमेटी, छोटा भंगाल व चौहार घाटी वेलफेयर कमेटी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों सहित दोनों क्षेत्रों के लोग इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री तथा बैजनाथ के विधायक के समक्ष व्यक्तिगत तौर मिले तथा कई बार प्रस्ताव पारित कर चुके हैं परन्तु आज तक इस गभीर समस्या हल नहीं हो पाया है।

छोटाभंगाल के महिला मंडल देव गहरी दयोट की प्रधान कुशमा देवी तथा सभी सदस्य महिलाओं ने इंटक के प्रदेश सचिव राजमल की अगुवाई में बैजनाथ विधायक किशोरी लाल के निवास स्थान पर जाकर इस समस्या को सुलझाने की मांग की तथा उन्हें तथा मुख्यमंत्री को प्रस्तावभी पारित किया।

प्रस्ताव में लिखा गया है कि महाविद्यालय में विभिन्न पदों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनसे अनुरोध किया कि कॉलेज में प्राचार्यो तथा प्रोफेसरों की कमी को शीघ्र पूरा करवाया जाए। प्रस्ताव में शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी आग्रह किया है कि रिक्त पदों को जल्दी से भरा जाए, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *