सुरभि न्यूज़
केलांग, 21 नवम्बर
दसवीं पास पुरुष अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग, चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा 19 से 24 हजार रुपये मासिक वेतन
जिला रोजगार कार्यालय केलांग में SIS INDIA LIMITED, RTA हमीरपुर की ओर से सुरक्षा गार्ड के 80 रिक्त पदों को भरने के लिए 25 नवंबर 2026 को कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी विनोद कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 55 से 95 किलोग्राम होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 19,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। भर्ती के बाद अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करना होगा, जिसके उपरांत उन्हें हिमाचल प्रदेश में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार 25 नवंबर को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय केलांग में आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा। इनमें हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे साक्षात्कार से पहले हिमाचल प्रदेश रोजगार पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय केलांग के दूरभाष नंबर 01900-202252 पर संपर्क कर सकते हैं।











