जिला मंडी के पंडोह में 22 मार्च से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
 कुल्लू, 14 फरवरी

जिला मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीती के युवा के लिए 22 से 30 मार्च तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय, मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशांत ने जानकारी देते हुए सूचित किया है कि अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 22 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक किया जाएगा। यह भर्ती रैली ट्रेनिंग ग्राउंड, 3rd इंडिया रिज़र्व बटालियन पंडोह, मंडी (HP) में आयोजित की जाएगी।

 इस रैली में मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीती जिलों के वे उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर दिए जाएंगे।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड संबंधी जानकारी उनके पंजीकृत ईमेल (Email) पर भी भेजी जाएगी। उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन करके या अपने ईमेल के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर अंकित निश्चित तिथि और समय के अनुसार ही रैली स्थल पर पहुंचें।
भर्ती निदेशक ने सलाह दी है कि उम्मीदवार रैली की अधिसूचना (Notification) के अनुसार अपने सभी अपेक्षित दस्तावेज (Documents) साथ लाना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *