जिला कुल्लू के मानिकर्ण में 203 ग्राम चरस सहित कांगड़ा का युवक धरा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

कुल्लू, 17 फरवरी

जिला कुल्लू में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मणिकर्ण घाटी में एक युवक से 203 ग्राम चरस बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना मनीकर्ण के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जरी की टीम ने डुंखरा चौक में नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 203 ग्राम चरस बरामद की गई है।

आरोपी की पहचान रंजन कटोच (31 वर्ष) पुत्र कुलदीप कटोच गांव व डाकघर नगेड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है।

इस संबंध में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। बरामद नशे की खरीद-फरोख्त के संबंध में सुराग जुटाए जा रहे हैं। मामले में आगामी जांच जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *