वन अधिकार अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक बैठक आयोजित

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

शिमला, 17 फरवरी

उप-मंडलाधिकारी (नागरिक) शिमला शहरी, ओशिन शर्मा की अध्यक्षता में आज वन अधिकार अधिनियम-2006 के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों, वन अधिकार समितियों (FRC) तथा नगर निगम शिमला के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उपस्थित सदस्यों को अधिनियम के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक दावों की प्रस्तुति के संबंध में जागरूक किया गया तथा लंबित मामलों को शीघ्र SDLC, शिमला शहरी के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

अध्यक्ष द्वारा संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बढ़ाने, नियमित बैठकें आयोजित करने तथा दावों के त्वरित निस्तारण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। व्यापक जन-जागरूकता के उद्देश्य से अधिनियम की हिंदी प्रति प्रसारित करने तथा आवश्यकतानुसार प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *