सुरभि न्यूज़
नगवाई, 17 फरवरी
एनएचपीसी पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-।। अपनी सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी नीति के अंतर्गत परियोजना एवं उसके आसपास के क्षेत्र में कंपनी एक्ट की अनुसूची 2013 के अंतर्गत सभी विकासात्मक गतिविधियों को करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी विकासात्मक प्रतिबद्धता के क्रम में एनएचपीसी, पार्वती परियोजना चरण-।। ने सीएसआर एंड एसडी पहल के तहत गौरव धीमान खंड विकास अधिकारी (भुंतर), प्रतिनिधि उपायुक्त, कुल्लू के साथ देव भूमि रैला सैंज में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु रुपए 27.66 लाख का एमओयू किया। निगम के प्रतिनिधि के रुप में आनंद कुमार सिंह, ग्रुप वरिष्ठ प्रबन्धक ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस सामुदायिक भवन का निर्माण लगभग 698 वर्ग फीट एरिया में किया जाएगा, जिसमें एक हाल, दो कमरो तथा टॉइलेट की सुविधा होगी। इस कार्य के पूर्ण होने पर रैला गाँव के लगभग 1827 ग्रामवासी लाभान्वित होंगे।










