राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में अंशिका को मिस और आदर्श को मिस्टर फेयरवेल खिताब से नवाजा

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

ख़ुशी राम ठाकुर, बरोट

चौहार घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें अंशिका को मिस और आदर्श को मिस्टर फेयरवेल का खिताब से नवाजा गया। इसके साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया।

पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजय कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने विदाई देते हुए रंगारंग कार्यक्रम दिया जबकि बारहवीं कक्षा के छात्र -छात्राओं ने मॉडलिंग, म्यूजिकल चेयर गेम, टाइटल राउंड आदि विभिन्न गतिविधियाँ में भाग लिया। इस दौरान कृतिका को मिस और गौरव को मिस्टर पर्सनालिटी चुना गया तथा अंशिका को मिस और आदर्श को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।

इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया और स्कूल से विदा लेने वाली कक्षा को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी । इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *